Wednesday, October 31, 2012
Tuesday, October 30, 2012
शर्माओंगी तो नहीं, तुमको अपनी दिवानी कह दूं
शर्माओंगी तो नहीं, तुमको अपनी दिवानी कह दूं
सितारों ने किया है मुकरर्र,अपनें वस्ल का दिन
अपनी मुलाकात को मैं , रूहानी कह दूं
देखता हूं तुमको तो रूह को सूकून ऑंखों को ठंडक आती है
क्या तुमको मैं , कश्मीर की पुरवा सुहानी कह दूं
देखो 'फ़राज़' पर फिर कोई इल्ज़ाम मत लगाना
तेरे रूखसार पे इक गज़ल, बोसों की जब़ानी कह दूं
राहुल उज्जैनकर 'फ़राज़'
Friday, October 26, 2012
दिखता है हर हुस्न वाला फ़राज़, दिले चाराःगर अपनां
आग जो वस्ल की दिल में है बुझाती नहीं
साथ रहकर भी हमनें गुजारी थी रातें तन्हा
अब रूठता मैं भी नही फ़राज़,मनाती वो भी नहीं
अजीब कश्मकश है दिल में
उसका ही नाम लिखता है फ़राज़ हाथों में
हाथों की लकीरों में जिसका नाम नहीं है
वस्ले इंतिजार की नाजूक डोर से बंधा है दिल
वो दिल,जिसे उसके बिना कहीं आराम नहीं है
इस दर्दे दिल की दवा हो तुम
लबों का टकराना गोश ए तन्हाई में,याद है नां
उठकर उसके पहलू से निकल जाना,याद है नां
थक गया है फ़राज़ अरमानों की लाश ढोत ढोते
तुमनें कहां था उसकी मैयत पे आओगी,याद है नां
तुम्हारे इंतिजार में.......................
जानें कैसा ये हमनें ग़में उल्फत, दिल को लगा लिया
दिखता है हर हुस्न वाला फ़राज़, दिले चाराःगर अपनां
ये वहम है मेरे दिल का..........................
राहुल उज्जैनकर 'फ़राज़'
तुम बढ़ गये हद से मगर,ये दर्द बढ़ता नहीं
जाने क्या कर दिया उसनें इशारा बादलों को
बरसात क्यूं ये मेरी ऑंखों से होने लगी है
नाज़ों से कहा था उसने अब मुकद्दर संवर जायेगा
हाथों से हाथ छुटा नहीं और वो रोनी लगी है
पहले पल पल करती थी याद मुझे हिचकियों से
अब तो ख्वॉबों से भी नदारत रहनें लगी है
पहले रहती थी दिल में,रूह में,सॉंसों मे फ़राज़
पता बदल गया शायद,अब जानें कहा रहनें लगी है
तेरी जफ़ा से बढ़ता है सुकूं मेरा,इश्क घटता नहीं
पॅमानें कर दिये खाली मगर,नशा ये चढ़ता नहीं
नशा कम है शराब में,या मेरी मोहब्बत में ज्यादा
तुम बढ़ गये हद से मगर, ये मेरा दर्द बढ़ता नहीं

Wednesday, October 24, 2012
मेरे जुनूं मेरे इश्के इबादत से तुमको क्या
मेरे जुनूं मेरे इश्के इबादत से तुमको क्या
वस्ल1 का इंतिज़ार हमनें किया,तुमको क्या
इक या'लूल2 की मानिंद था प्यार तेरा
रंजे उल्फत3 में खसूर4 हुआ,तुमको क्या
लबेखुश्क5 थे ढुढते रहे इश्क का चश्मः6 तुझमें
खस्तःदिल7 तो हमारा हुआ,तुमको क्या
कोतहा-नज़र8 अपनी थी,तेरा फरेब न दिखा
बनगये कोकहन9 तेरे लिये,तुमको क्या
रफ़ाहत10 की चाहत में बीक जाओगे सोचा न था
रफीके सफर11 अपना माना था,तुमको क्या
तेर बादाऐ शौक़12 ने 'फ़राज़' को माइल13 बना दिया
वस्ले इंतिजार मे कटेगी उम्र सारी,तुमको क्या
राहुल उज्जैनकर 'फ़राज़'
1-मिलन ! 2-पानी का बुलबुला ! 3-प्रेम वेदना ! 4-दिवालिया, दिवाना
5-बहुत प्यासा ! 6-पानी का झरना ! 7-दरिद्र जिसका हाल खराब हो
8-दूर तक न देखनें वाला ! 9-पहाड चिरनें वाला, फरहाद के लिये बोलते है
10-सुख चैन, ऐशो आराम ! 11-यात्रा का साथी, हमसफर
12-प्रेम की मदिरा पीने वाला ! 13-आशिक, प्रेमी

Saturday, October 20, 2012
Friday, October 19, 2012
मेरे होने का एहसास ही अलग है
मेरे वजूद का मेरे होने का एहसास ही अलग है
मेरी इबादत का मेरे इश्क का एहसास ही अलग है
तुमसे हिफाज़त ना हुई मेरी वफ़ा की मेरे जूनूं की
वर्ना,'फ़राज़'के साथ रहनें का एहसास ही अलग है.
लफ्जों के तीर ना खंज़र,ना होठों पे गाली होती है
इबादतों के होते है मौसम,लज्जतें निराली होती है
तुमसे हुई ना कद्र 'फ़राज़' के जहानत की वर्ना
हम जिसके साथ होते है,बात निराली होती है

Subscribe to:
Posts (Atom)
प्यार वफ़ा इश्क की बातें, तुम करोगे ?प्यार वफ़ा इश्क की बातें, तुम करोगे ?
प्यार वफ़ा इश्क की बातें, तुम करोगे ? इमानो दिल,नज़ीर की बातें तुम करोगे ? तुम, जिसे समझती नही, दिल की जुबां मेरी आँखों मे आँखें डाल,बातें तुम...
-
लाल सुर्ख है उसके पांव की मेहंदी,जरा देख तो लूं क्या किया है कमाल मेरे खूने जिगर ने,जरा देख तो लूं मद्दतों मेरे पहलू में रहा ...
-
मेरा दिल इक मासूम पतंगा......, शोले से उल्फत कर बैठा भेजी थी इक तस्वीर किसीनें, तस्वीर से मोहब्बत कर बैठा सारे नज़ारे बदल गये, रंग...
-
मूल्य जब शून्य है, मेरी , अंतःभावनाओं का क्या करूँगा मैं तुम्हारी,इन शुभकामनाओं का दिन पर दिन व्यतीत हुए, वर्षों का समय गया मन से लेश मात...